back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अलीगढ़ शराबकांड : रिमांड लिए गए आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने शराब फैक्टरी में मारा छापा

अलीगढ़, 17 जून (हि.स.)। जहरीली शराबकांड की जांच कर रही पुलिस ने रिमांड पर लिए गए आरोपित मदन गोपाल उर्फ कालिया की निशानदेही पर पालम बिहार, गुडगांव (हरियाणा) अवैध शराब की फैक्टरी में छापेमारी की है। यहां से दो ब्लोइंग मशीन, दो ब्लोइंग मशीन स्टार्टर अल्ट्रा कम्पनी के, ब्लोइंग चैन मशीन, कम्प्रैशर मशीन मय कम्प्रैशर टेंक, दो बोतल पर सील लगाने वाली मशीन, चेन वाली सिलिंग मशीन, बुलोरो पिकप गाड़ी और अन्य चीजें बरामद हुई है। पुलिस अभी तक इस मामले में 22 अभियोगों में 66 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। क्षेत्राधिकारी क्षेत्राधिकारी तृतीय श्वेताब पांडेय ने बताया कि मदन गोपाल उर्फ कालिया को 16 जून से 72 घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उसे सख्ती से पूछताछ में कई अहमद जानकारियां मिली है। उसने बताया कि वह इस काम में 15 वर्षों से संलिप्त था। उसके साथी अनिल चौधरी, ऋषि, मुनीश शर्मा, विपिन यादव एवं शिव कुमार सभी घनिष्ठ संबंध थे। मदन गोपाल के खिलाफ नौ से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज है। उन्होंने यह भी बताया कि शराब माफियों पर पुलिस कमरतोड़ कार्रवाई कर रही है। बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से बारी-बारी से सभी अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक कुल चार फैक्ट्ररियों में छापेमारी करके भारी मात्रा में शराब व बनाने के उपकरण बरामद किया है। छापेमारी के दौरान गैर राज्य की यह पहली फैक्टरी है। उल्लेखनीय है कि, एसएसपी कलानिधि नैथानी अपने अधिनस्थों को शराब प्रकरण में गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के बयान और उनकी निशानदेही के आधार पर शेष बचे अभियुक्तों की धरपकड़ के लिये लगातार दबिश दी जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

बेटी की शादी से पहले दामाद संग फरार, फिर उसे छोड़ जीजा के साथ गई अनीता, अलीगढ़ की रिश्तों को झकझोरती कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने आई एक कहानी ने रिश्तों की परिभाषा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला मडराक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...