aligarh-five-people-won-the-battle-against-corona
aligarh-five-people-won-the-battle-against-corona

अलीगढ़ : पांच लोगों ने जीती कोरोना से जंग

- कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनना बेहद जरूरी अलीगढ़, 23 मई (हि.स.)। मंगलायतन विश्वविद्यालय स्थित मंगलायतन हॉस्पिटल से रविवार को पांच लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इनमे तीन महिलाएं व दो पुरूष शामिल हैं। डिस्चार्ज हुए लोगों में दो महिलाएं व एक पुरूष इगलास क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक महिला गोंडा क्षेत्र तो एक पुरूष सारसौल का रहने वाला है। सहायक अस्पताल प्रशासक डॉ. पी. धनुषा विजया लक्ष्मी ने बताया कि रविवार को मंगलायतन हॉस्पिटल से पांच लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा मार्गदर्शन किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. हरेन्द्र सिंह ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने तथा इसके प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनना बेहद जरूरी है। इसके अलावा हमें वायरस से बचने के लिए कम से कम 6 फीट की दूरी, बार-बार हाथ धोना और मास्क और चेहरे को हाथ से छूने से बचना चाहिए। यदि आपको पानी पीने या कुछ खाने के लिए मास्क हटाना पड़े तो उसे पूरी तरह हटाकर अलग रख दें और फिर वापस लगा लें। गले में न लटकाएं। ठीक हुए व्यक्ति गजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें अस्पताल में उच्चतम सेवा प्राप्त हुई। मुझे कोई लक्ष्ण नहीं थे, मुझे टाईफाइड हुआ था। जिसके बाद कोरोना की जांच होने पर मैं पॉजिटिव आया। अब स्वस्थ होकर अपने घर जा रहा हूं। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रिल

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in