नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी विधानसभा की तैयारियां लगभग शुरु हो चुकी है। सभी पार्टियों ने अपनी अपनी जीत का दंभ भरते हुए कमर कस ली है।समाजवादी पार्टी और बीजेपी आमने सामने की लड़ाई लड़ रही हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के मुखिया Akhilesh Yadav ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने महिला वोटर्स को साधते हुए सालाना 40 हजार रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनका यह वादा यूपी में साल 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद पूरा किया जाएगा।
महिलाओं को 40 हजार देंगे- Akhilesh Yadav
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि साल 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव में अगर उनकी सरकार बनती है तो वंचित महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के उद्देश्य से पहले से चल रही योजनाओं को फिर से शुरू करने और नई योजनाएं शुरू करने की बात भी कही। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बनने के बाद रानी लक्ष्मीबाई जैसी योजनाओं को फिर से क्रियान्विंत किया जाएगा। उनके अनुसार, महिलाओं का सशक्तिकरण राज्य के भविष्य को आकार देने में न सिर्फ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा बल्कि एक अहम उपागम साबित होगा।
यूपी की कानून व्यवस्था पर जमकर बरसे
अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को निशाने पर लेते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी लचर हो चली है कि महिलाओं के प्रति अपराध तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यवस्था का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश में हुई घटनआओं को उदाहरण बनाकर पेश किया और सरकार की कानून व्यवस्था के प्रति नजरिए को गैर जिम्मेदार ठहराया।




