back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री योगी के दौरे को अखिलेश ने बताया समय का दुरुपयोग

लखनऊ, 24 मई (हि.स.)। कोविड-19 की तैयारियों को लेकर प्रदेश भर के जिलों में ग्राउंड पर उतर चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जमकर हमला बोला है। सोमवार को अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ते हालात पर निगहबानी करके उन्हें सुधारने में समय देने के बजाय मुख्यमंत्री मैराथन दौरे पर हैं, जिनका औचित्य क्या हो सकता है। सिवाय सरकारी संसाधनों और समय के दुरुपयोग के। अखिलेश ने कहा कि वे व्यवस्था में सुधार के लिए नहीं, राजनीतिक रणनीति साधने के लिए दौरे कर रहे हैं। वही रटी-रटाई बातें यहां-वहां दुहराने के अलावा सार्थक तो कुछ दिखता नहीं। कहा कि राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कोरोना संक्रमण, व्हाइट और ब्लैक फंगस का प्रकोप थम नहीं रहा है। आवश्यक दवाओं, इंजेक्शन और वैक्सीन का टोटा चल रहा है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश बना दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की टीम-9 और टीम-11 का अता-पता नहीं है। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि अब तक 35 लाख ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है तो दीवाली तक सबके टीकाकरण के दावों का क्या होगा? अब तो वैक्सीन की कमी की भी रिपोर्टें आने लगी है। बड़ी संख्या में नौजवान, बुजुर्ग अस्पतालों में जाते हैं और निराश लौटते हैं। अखिलेश ने कहा कि पीएचसी केंद्रों की दुर्दशा देखकर भी यह सरकार अनदेखा कर रही है। कोविड सेंटरों में अगली तैयारी की दिशा में संसाधनों की कमी दूर करने के लिए क्या हो रहा है? राजधानी में ही जीवन रक्षक इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही है। सरकार अपने अस्पतालों में ही उन्हें उपलब्ध नहीं करा पा रही है। उन्होंने कहा कि गांवों में हालात चिंतनीय है। जांच और दवा दोनों का अकाल है। वहां बुखार की सामान्य दवा पेरासिटामोल तक उपलब्ध नहीं हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दुर्दशा है। अगर भाजपा सरकार समाजवादी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को ही बनाए रखती तो ये बुरे दिन देखने को नहीं मिलते। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵