भाजपा के संरक्षण में माफियाओं के फलने फूलने के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच हो-अजय लल्लू
भाजपा के संरक्षण में माफियाओं के फलने फूलने के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच हो-अजय लल्लू

भाजपा के संरक्षण में माफियाओं के फलने फूलने के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच हो-अजय लल्लू

-सत्ताधारी दल के विधायकों के विकास दुबे से गहरे संबंध होने का लगाया आरोप लखनऊ, 06 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कानपुर में फरार अपराधी विकास दुबे प्रकरण को लेकर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को कहा कि भाजपा की शह और संरक्षण में गुंडे माफियाओं के फलने-फूलने के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। जांच में सामने आएगा कि किस तरह से भाजपा नेता और विधायक माफियाओं से सांठगांठ कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं और पुलिसकर्मियों की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि विकास दुबे को कुछ समय पहले एसटीएफ ने राजधानी में गिरफ्तार किया था और उस समय के उसके बयानों से साफ हो गया है कि भाजपा के दो विधायकों से उसके गहरे संबंध रहे हैं। यह सब सार्वजनिक हो चुका है कि किस तरह से भाजपा नेताओं और विधायकों की शह पर विकास दुबे ने आतंक का साम्राज्य स्थापित कर रखा था। इससे कांग्रेस का यह आरोप सही साबित होता है कि गुंडे माफियाओं की असली संरक्षक भाजपा ही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी का पहले दिन से मानना है कि भाजपा की मदद के बगैर विकास दुबे जैसे अपराधी खुले आम नहीं घूम सकते हैं। उन्होंने कहा कि आठ पुलिसकर्मियों की हत्या योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। अजय लल्लू ने कहा कि प्रदेश की जनता को यह जानना चाहिए कि कैसे सत्ताधारी दल के नेताओं व विधायकों की मदद से विकास दुबे जैसे हिस्ट्रीशीटर अपनी आपराधिक गतिविधियां संचालित करता रहा। उन्होंने कहा कि समूचा प्रदेश भाजपा के जंगल राज की गिरफ्त में है जहां उसके गुंडों को खुलेआम पुलिसकर्मियों की हत्या की छूट मिली हुई है। आम आदमी को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित होने की वाजिब वजह है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी हर हाल में लोगों की सुरक्षा के लिए संघर्ष करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in