पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : अजय  लल्लू
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : अजय लल्लू

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : अजय लल्लू

-पार्टी प्रवक्ता अनूप पटेल को फर्जी मामले में एफआईआर दर्ज प्रताड़ित करने का आरोप लखनऊ, 29 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि राज्य की जनता अपराधियों और पुलिस के रवैए से त्राहिमाम कर रही है और योगी सरकार हर आवाज उठाने वाले की आवाज दबाने के लिए उनपर फर्जी मुकदमे लाद रही है । प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को कहा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज का यह आलम है कि इंसाफ के लिए जनता आत्मदाह को मजबूर है। अमेठी की दो महिलाएं दबंगों और पुलिस की रवैए से इतना परेशान थीं कि उन्हें आत्मदाह को मजबूर होना पड़ा। यह प्रदेश सरकार के जंगलराज का चरम है कि पीड़ित आत्मदाह को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लाद रही है। हमारे प्रवक्ता अनूप पटेल को ऐसे ही फर्जी मामले में एफआईआर में नाम लिख कर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर रोज हो रही हत्याएं, बलात्कार, आत्मदाह की खबरों से अखबार पटे पड़े हैं। सरकार के इन कृत्यों के खिलाफ जो आवाज उठा रहा है सरकार उनको झूठे मुकदमे लाद रही है। प्रवक्ता अनूप पटेल को प्रताड़ित करने के लिए उनके घर और होने वाली ससुराल पर छापा मार के उनके परिवार का मानसिक उत्पीड़न पर उतारू है। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा को राजनीतिक शिष्टाचार नहीं भूलना चाहिए। कोई भी पीड़ित किसी भी राजनीतिक या सामाजिक संगठनों से मदद मांगता है। उसके दफ्तर जाता है, यह एक सामान्य सी बात है। भाजपा क्या कभी विपक्ष में नहीं रही है। क्या भाजपा कभी विपक्ष में नहीं होगी। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in