लखनऊ, दिनांकः 17 जून, 2021: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यूरिया हेतु माह जून 2021 तक निर्धारित लक्ष्य 1650000 मी0टन के सापेक्ष 2076628 मी0टन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। इसी प्रकार डी0ए0पी0 के लिए निर्धारित लक्ष्य 725000 मी0टन के सापेक्ष 501898 मी0टन की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराई जा रही है।
श्री शाही ने बताया कि प्रदेश में खरीफ 2021 हेतु यूरिया के लिए 3900000 मी0टन तथा डी0ए0पी0 के लिए 1200000 मी0टन0 उपलब्धता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यूरिया (नीम कोटेड) के 45 कि0ग्रा0 के बैग की दर 266.50 रुपये एवं डी0ए0पी0 (18ः46) के 50 कि0ग्रा0 के बैग की दर 1200.00 रुपये निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि उर्वरक विक्रेताओं को पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से ही उर्वरक की बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध : कृषि मंत्री
Also Read:





