back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कृषि कानून वापसी, एमएसपी की गारंटी लिए बिना दिल्ली से नहीं हटेंगे – राकेश टिकैत

– किसान ही नहीं, गरीब जनता के लिए भी घातक हैं नये कृषि कानून आगरा, 24 फरवरी (हि.स.)। जनपद किरावली तहसील के मौनी बाबा स्टेडियम में बुधवार को कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की महापंचायत आयोजित हुई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के अनाज को केंद्र सरकार तिजोरी में बंद करना चाहती है। वहीं, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून किसान नहीं, देश की गरीब जनता के लिए भी घातक है। श्री टिकैत ने कहा कि सरकार षड्यंत्र के तहत किसानों के अनाज को तिजोरी में बंद करना चाहती है। किसानों के विरोध करने के बाद भी सरकार कानूनों को वापस लेना नहीं चाहती है। लेकिन हम भी सरकार से यह कहना चाहते हैं कि जब तक तीनों कानून वापस नहीं होंगे और एएमएसपी पर कानून नहीं बनेगा, तब तक किसान दिल्ली से हटने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। आरोप लगाया कि देश के अनाज को चंद कंपनियों के हवाले करना चाहती है। सारा अनाज पूंजीपतियों की तिजोरी में जमा हो जाएगा, वही इसकी कीमतें तय करेंगे। किसान और गरीब जनता के लिए घातक सिद्ध होगा। टिकैत ने किसानों से कहा कि आगरा का क्षेत्र महाराज सूरज मल और वीर गोकुला का क्षेत्र है। यहां के नौजवान और किसान सदियों से तानाशाही शासकों के खिलाफ वीरता पूर्वक लड़ते रहे हैं। इस आंदोलन के लिए आप भी अपना योगदान ऐसे ही देते रहें। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵