back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आगरा की पॉश कॉलोनी में मिला 65 वर्षीया महिला का कंकाल

आगरा के नार्थ विजय नगर कॉलोनी की कोठी में 65 वर्षीय महिला का कंकाल मिला है। महिला यहां 15 वर्षों से अकेले रहा करती थी।

आगरा, एजेंसी। आगरा के नार्थ विजय नगर कॉलोनी की कोठी में 65 वर्षीय महिला का कंकाल मिला है। महिला यहां 15 वर्षों से अकेले रहा करती थी। पुलिस द्वारा महिला के कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस महिला की दो महीने पहले की मृत्यु की आशंका जतायी जा रही है।

कोठी में मिला महिला का शव
मामला आगरा के नार्थ विजय नगर कॉलोनी का है। कोठी संख्या 67 में एक 65 वर्षीय अविवाहित महिला का कंकाल मिला है। जानकारी के अनुसार महिला का नाम निर्मल देवी बताया जा रहा है। वह यहां करीबन 15 वर्षों से अकेले रहा करती थीं। निर्मल देवी के पिता गोपाल सिंह के पिता ने निर्मल देवी की मां से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी के बच्चे गाज़ियाबाद में रहते हैं। गोपाल सिंह की मृत्यु काफी वर्ष पहले हो गयी थी। उसके पश्चात निर्मल देवी की मां भी करीबन 15 वर्ष पहले गुजर चुकी थीं। तब से निर्मल देवी अकेले ही रहा करती थी

अगस्त में आखिरी बार देखा था पड़ोसियों ने
पड़ोसियों ने करीबन अगस्त में निर्मल देवी को आखिरी बार देखा था। उनकी सौतेली मां के बेटे रणवीर सिंह परिवार समेत उन्हें देखने भी आये थे। घर पर ताला लगा देख वे वापस लौट गए। जिसके पश्चात रणवीर सिंह उन्हें फिर से देखने आये। इसके पश्चात पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने ताला तोड़कर तलाशी ली, जिसके पश्चात घर पर निर्मंल देवी का कंकाल घर पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने निर्मल देवी के कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही उनकी मृत्यु की जानकारी मिल सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...