back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना काल में तीमारदारों को काढ़ा पिलाने अधिवक्ता भी आगे आए

वाराणसी, 28 मई (हि.स.)। कोरोना महामारी में संक्रमित मरीजों और उनके तीमारदारों को गर्म काढ़ा पिलाने के लिए अधिवक्ता भी आगे आये हैं। अधिवक्ताओं का एक दल विनोद पांडेय के नेतृत्व में शहर के अस्पतालों में पहुंच कर कोरोना संक्रमितों के परिजनों को काढ़ा पिलाने के साथ मरीजों तक भी इसे पहुंचा रहे हैं। नगर के कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल, पांडेयपुर स्थित पं.दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में अधिवक्ता सेवा कार्य पूरे उत्साह के साथ कर रहे हैं। इन दोनों सरकारी अस्पताल में मरीज कम हुए तो अधिवक्ता बीएचयू ट्रामा सेन्टर पहुंच कर तीमारदारों को काढ़ा पिला रहे हैं। अधिवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि संक्रमण काल में जब अधिकांश लोग अपने सगे सम्बन्धियों का भी हाल चाल लेने के लिये अस्पतालों का रूख करने मे बच रहे हैं। ऐसे हालात में अधिवक्ताओं का एक दल कोविड मरीजों को अस्पताल में काढ़ा पिलाकर ठीक करने का प्रयास कर रहा है। चाय की तरह अगली दोपहर वकीलों का इंतजार करते हैं। इस अभियान में अधिवक्ता दीपक राय कान्हा, बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा, विवेकानन्द उपाध्याय, मनोज जायसवाल, संजीवन यादव, अजय यादव, बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानन्द राय आदि भी जुड़े हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल कोरोना काल में अधिवक्ता विनोद पांडेय के सेवा कार्य पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से प्रशस्ति पत्र भी मिल चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

थलपति विजय की Jana Nayag को आखिरकार मिला UA सर्टिफिकेट, मद्रास हाई कोर्ट ने सेंसर विवाद पर सुनाया बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मद्रास हाई कोर्ट ने थलपति विजय की आने वाली फिल्म 'जना नायकन' के सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के खिलाफ दायर याचिका...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...