back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने लखनिया दरी जलप्रपात का उठाया लुत्फ

मीरजापुर, 26 जून (हि.स.)। अपर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सपरिवार शनिवार को विहंगम लखनिया दरी जलप्रपात पर पहुंच कर मौसम का लुत्फ उठाया। जलप्रपात के मनोरम दृश्य देख अपर प्रमुख सचिव ने काफी तारीफ की। प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार लखनिया दरी जलप्रपात पर बैठने की व्यवस्था न होने के चलते अपर प्रमुख सचिव को खड़े होकर ही अप्रतिम जलप्रपात का लुत्फ उठाना पड़ा। पहाड़ियों की कंदराओं से गिरते हुए पानी की गूंज काफी मनोरम सुनाई दे रही थी। कहा कि इस पर्यटन स्थल का विकास कर दिया जाए तो पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। अहरौरा नगर की सीमा से आठ किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा पर मनोरम लखनिया दरी जलप्रपात स्थित है। जिसे देखने के लिए काफी दूरदराज से सैलानी आते हैं और पिकनिक मनाते हुए मौसम का लुत्फ उठाते हैं। जलप्रपात पर शनिवार को काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। जिसके चलते पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अपर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के साथ सीडीओ लक्ष्मी वीएस, सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

किरण राव ने अपेंडिक्स सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा- अब ठीक हो रही हूं…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्ममेकर किरण राव ने अपेंडिक्स निकालने की सर्जरी के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में फैंस को जानकारी...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...