additional-chief-secretary-home-avnish-awasthi39s-father-dies-in-pgi
additional-chief-secretary-home-avnish-awasthi39s-father-dies-in-pgi

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के पिता का पीजीआई में निधन

लखनऊ, 10 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी के पिता आदित्य कुमार अवस्थी का आज प्रातः काल संजय गांधी पीजीआई में उपचार के दौरान निधन हो गया। अपर मुख्य सचिव (गृह) के पिता के निधन की जानकारी होने पर उनसे परिचितों और सामाजिक कार्य करने वाले प्रमुख लोगों सहित उत्तर प्रदेश सरकार के गणमान्य मंत्रियों एवं अधिकारियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। बता दें कि अवनीश अवस्थी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह हैं और इनके पिता आदित्य अवस्थी बोकारो स्टील प्लांट के फाउंड्री डिपार्टमेंट में डिप्टी जनरल मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in