75-tricolor-balloons-flown-in-the-air-at-the-amrit-festival-of-independence
75-tricolor-balloons-flown-in-the-air-at-the-amrit-festival-of-independence

आजादी के अमृत महोत्सव में हवा में उड़ाये गये 75 तिरंगे गुब्बारे

-गांधी पार्क में धूमधाम से मनाया गया महोत्सव हमीरपुर, 12 मार्च (हि.स.)। भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव शुक्रवार को यहां धूमधाम से मनाया गया। राजकीय स्टेडियम से 75 साइकिल सवारों की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखायी गयी वहीं गांधी प्रतिमा पर 75 तिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े गये। शहर के महात्मा गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, सदर विधायक युवराज सिंह, सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद व अन्य अधिकारियों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आजादी की अमृत महोत्सव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी। गांधी प्रतिमा पार्क में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समारोह के शुभारंभ का लाइव प्रसारण सूचना विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से किया गया। जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर 75 तिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गये। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in