back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैटरी वाली 40 हैंड मशीनों से 37 मलिन बस्तियों का होगा सेनिटाइजेशन : विधायक

— भाजपा विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने अपने रुपयों से खरीदा हैंड मशीन कानपुर, 21 मई (हि.स.)। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के खात्मे के लिए सेनिटाइजेशन बहुत जरुरी है, लेकिन मलिन बस्तियों में बड़ी मशीनें नहीं जा पा रही हैं। इसको देखते हुए अपने रुपयों से 40 बैटरी वाली हैंड मशीनें खरीदी गई हैं, ताकि मलिन बस्तियों को सेनिटाइजेशन किया जा सके। यह मशीनें विधानसभा की 37 मलिन बस्तियों को सेनिटाइज करेंगी। यह बातें शुक्रवार को भाजपा विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कही। गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपनी विधानसभा अंतर्गत आने वाली 37 मलिन बस्तियों को पूरा सेनेटाइज करने के लिए बैटरी वाली 40 हैंड मशीनों को खरीदा। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के श्रमदान के माध्यम से उन क्षेत्रों को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने के लिए सैनिटाइज किया जाएगा जहां पर नगर निगम की बड़ी मशीनें मजबूरी में अंदर तक नहीं पहुंच पाई। कार्यकर्ताओं से श्रमदान कराकर लोगों को राहत देने के लिए इन मशीनों को स्वयं के रुपयों से खरीदा गया है। विधायक ने कहा कि इन मशीनों में जितना भी सैनिटाइज करने के लिए केमिकल लगेगा। उसे भी अपने पांडव नगर कार्यालय से निःशुल्क जनता की सेवा के लिए बराबर दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि हमारा संकल्प है कि पूरी विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के माध्यम से एवं सभासदों के माध्यम से तथा अपने कार्यकर्ताओं के श्रमदान के माध्यम से सैनिटाइजर करके लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि एक क्षेत्र में सेनेटाईजेशन पूर्ण होने पर मशीनों को वापस लेकर दूसरे क्षेत्र में इसको भेजा जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵