39government-schemes-and-policies-in-the-interest-of-farmers39
39government-schemes-and-policies-in-the-interest-of-farmers39

’किसानों के हित में सरकार की योजनाएं और नीतियां’

मेरठ, 21 जनवरी (हि.स.)। किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत गुरुवार को विकास खंड मवाना एवं सरूरपुर में कृषि मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं और नीतियां किसानों के हित में है। धरातल पर इसका लाभ भी दिखाई दे रहा है। मवाना विकास खंड में आयोजित कृषि मेले में ब्लाॅक प्रमुख प्रेम सिंह मुख्य अतिथि रहे। इसी तरह से सरूरपुर विकास खंड में ब्लाक प्रमुख हरेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण मिशन प्रदेश सरकार की पहल पर चलाया जा रहा है, जो किसानों की आय दोगुनी करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक समृद्धि में ही भारत की समृद्धि सम्भव है। इन मेलों में 931 किसानों ने भाग लिया। कृषि मेलों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और संस्थाओं के स्टाल लगाकर किसानों को नई जानकारी दी गई। कृषि, गन्ना, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, डेयरी, ड्रिप एरीगेशन, मशरूम, फल एवं फूल उत्पादन, रेशन, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह, विभिन्न समाज कल्याण की योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी गई है। आईआईएफएस मोदीपुरम के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. एलआर मीणा द्वारा रबी में उगाई जाने वाली मुख्य फसलों गेहूं, सरसों एवं आलू की उत्पादकता में वृद्धि के लिए जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र हस्तिनापुर के वैज्ञानिक डाॅ. नवीनचन्द्र तथा डाॅ. राकेश तिवारी द्वारा सामयिक फसलों की वैज्ञानिक जानकारी तथा भूमि उर्वरता के विषय में जानकारी दी। उप कृषि निदेश ब्रिजेश चंद्र द्वारा फार्म मशीनरी बैंक एवं कृषि विभाग की योजनाओं के बारे बताया गया। प्रगतिशील कृषकों से वार्ता कर उनके अनुभव भी साझा किए गए। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in