back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

करोड़ों की लागत से 167 जर्जर पुलों का होगा कायाकल्प : विधायक

महिला विधायक ने नहर पुलियों के निर्माण का किया शुभारम्भ हमीरपुर, 16 मार्च (हि.स.)। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने राठ क्षेत्र में 167 जर्जर पुलों एवं 95 नई पुलियों के निर्माण कराने की तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने नहर पुलियों के निर्माण का उद्घाटन किया। विधायक ने राठ नगर के कुर्रा रोड स्थित पुलियों के निर्माण का उद्घाटन करते हुये बताया कि योगी सरकार क्षेत्र और प्रदेश में विकास कराने के लिये लगातार काम कर रही है। सरकार की योजनाओं में वर्षों से इस क्षेत्र की जीर्ण-शीर्ण हालत में पहुंची पुलियों का न सिर्फ निर्माण होगा बल्कि 95 नई पुलियां भी बनायी जायेगी। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता रामशंकर राजपूत ने बताया कि इस योजना के तहत नहर और सड़क के बीच आने वाली 95 नई पुलियों का निर्माण कराया जायेगा। साथ ही 167 जर्जर पुलों की मरम्मत भी करायी जायेगी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, सिंचाई विभाग के एई विकास वर्मा, जेई पंकज कुमार सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह बाबा, नगर महामंत्री मुकेश गुप्ता, राम अवतार साहू, भाजयुमो जिला मंत्री अजय साहू, प्रेमचंद राजपूत, बृजभूषण दाऊ सहित अनेकों लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...