back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फैजाबाद से मुंबई जा रही साकेत एक्सप्रेस में संरक्षित प्रजाति के 140 कछुए बरामद

अन्तरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में कीमत चित्रकूट,14 जून (हि.स.)। फैजाबाद से मुम्बई की ओर जाने वाली साकेत एक्सप्रेस ट्रेन से संरक्षित प्रजाति के कुछए बरामद हुए हैं। इन कछुओं को तस्करी कर ले जाया जा रहा था। जिसे जीआरपी, आरपीएफ और वाइल्ड लाइफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान बरामद किया है। रविवार देर रात जीआरपी और आरपीएफ पुलिस के साथ वाइल्ड लाइफ की टीम ने चित्रकूट जनपद के मानिकपुर रेलवे जंक्शन स्टेशन पर संरक्षित प्रजाति के कछुओं को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि साकेत एक्सप्रेस ट्रेन में जीआरपी और आरपीएफ पुलिस के साथ वाइल्डलाइफ की टीम की छापेमारी की। इस दौरान ट्रेन के अंदर संदिग्ध अवस्था में रखे एक बैग से संरक्षित प्रजाति के 140 कछुए बरामद किए गए। तस्करी कर ले जाए जा रहे इन कछुओं की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे जंक्शन स्टेशन पर फैजाबाद से मुम्बई की ओर जाने वाली साकेत एक्सप्रेस ट्रेन में तस्करी के लिए विलुप्त प्रजाति के संरक्षित कछुओं की खेप ले जाने की सूचना जीआरपी के हेड कॉन्स्टेबल परवेज अहमद को मिली। जिसके बाद उसने उच्च अधिकारियों से बात की। इसके बाद उच्चअधिकारियों ने वाइल्ड लाइफ टीम और आरपीएफ के सहयोग से मानिकपुर पहुंचने पर साकेत एक्सप्रेस की तलाशी ली। इस दौरान ट्रेन के डी-2 कोच के बर्थ नंबर 51 के नीचे संदिग्ध अवस्था में बैग मिला। जिसमें कुछ हिलता डुलता नजर आया। बर्थ नंबर 51 के आस-पास बैठे यात्रियों ने भी इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इस मामले में वाइल्ड लाइफ के रेंजर त्रिभुवन सिंह ने बताया कि बरामद कछुए रत्ताइल प्रजाति के हैं। जो मूलतः असम और बांग्लादेश और ब्रह्मपुत्र नदी के मीठे पानी में पाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि रत्ताइल की प्रजाति के कछुए अब विलुप्त के कगार पर हैं। उन्होंने बताया कि, इस प्रजाति के कछुए 140 वर्ष की उम्र तक जीवित रह सकते हैं और इनकी लंबाई 20 सेंटीमीटर तक होती है। इस प्रजाति के जनवरी से मार्च के बीच में अंडे देते हैं। मीठे पानी के रहने वाले इस कछुए को असम रूफ टर्टल के नाम से भी जाना जाता है और इनका वैज्ञानिक नाम पंगशुरा सिल्हेटेंसिस है। वहीं जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि वाइल्ड लाइफ टीम और आरपीएफ के सहयोग से हुई कार्रवाई में बैग की जब जांच की गई तो उसमें जीवित कछुए मिले। जिसकी गिनती करने के बाद कुल 140 से कछुए थे। जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के रेंजर त्रिभुवन सिंह को सौंप दिया गया है। रेंजर के अनुसार संरक्षित कछुओं की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में है। हिन्दुस्थान समाचार/रतन/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵