108-saplings-planted-in-memory-of-litterateurs-revolutionaries-and-artists
108-saplings-planted-in-memory-of-litterateurs-revolutionaries-and-artists

साहित्यकारों, क्रान्तिकारियों व कलाकारों की स्मृति में लगाए गए 108 पौधे

लखनऊ, 10 जून (हि.स.)। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा संचालित लोक प्रकृति संचेतना अभियान के तहत गुरुवार को साहित्यकारों, क्रान्तिकारियों और कलाकारों की स्मृति में दुबग्गा स्थित बरावन कला में सरस्वती बाल विद्यालय के निकट 108 पौधे लगाये गये। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ विद्याविन्दु सिंह के मार्गदर्शन में हुए पौधारोपण कार्यक्रम में सूर, तुलसी, कबीर, प्रसाद, पन्त, निराला, महादेवी के साथ ही अमृतलाल नागर, भगवतीचरण वर्मा, यशपाल, गौरा पन्त शिवानी सहित तमाम साहित्यकारों की स्मृति में पीपल, नीम, बरगद, पाकड़, आम, अमरूद, आंवला, जामुन, नींबू आदि के पौधे लगाये गये। अभियान की संयोजक सुमन पाण्डा ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम निरन्तर चलता रहेगा। पौधों की देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी तय की जायेगी तथा जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से फलदार व औषधीय पौधे लगाने की अपील के साथ प्रकृति के संग चलने को प्रेरित किया जायेगा। लोक संस्कृति शोध संस्थान की सचिव सुधा द्विवेदी ने बताया कि स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में क्रान्तिकारियों की स्मृति में 75-75 पौधे लगाये जायेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in