back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर सेंट्रल स्टेशन में लगे कोविड कैम्प में 100 लोगों की हुई जांच

कानपुर, 20 मई (हि. स.)। कोरोना संक्रमण लगातार लोगों को संक्रमित कर रहा है। इसकी रोकथाम व जांच के लिए गुरुवार को कानपुर सेंट्रल पर कोरोना जांच कैम्प का आयोजन किया। ये जानकारी कानपुर सेंट्रल के उप मुख्य यातायात प्रबंधक हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण अभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा संक्रमित कर रहा है। जिसको लेकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर कोरोना जांच कैम्प लगाया गया है। जिसमें उर्सला अस्पताल की आरआरटी की टीम ने विशेष कैम्प लगाकर रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों, कुलियों व अन्य लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। इस दौरान कुल 100 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया। वहीं जांच टीम मे उर्सला अस्पताल से अनुराधा सिंह, सीएचओ राधा वर्मा, लैब टेक्नीशियन अनुराग श्रीवास्तव व अरविन्द साहू रहे। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु

Advertisementspot_img

Also Read:

कानपुर के रईसजादे शिवम मिश्रा ने लैंबोर्गिनी से कुचले 6 लोग, परिवार का है बॉलीवुड कनेक्शन, पड़ चुकी है IT रेड

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कानपुर में एक रईसजादे की लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिससे पूरा शहर स्तब्ध है। यह...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...