back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भगदड़ के बाद TVK प्रमुख विजय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, चेन्नई आवास में चला सर्च ऑपरेशन, बढ़ाई सुरक्षा

टीवीके की रैली में मची भगदड़ के बाद पार्टी प्रमुख विजय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद चेन्नई पुलिस ने उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) की रैली में हुई भगदड़ के ठीक एक दिन बाद पार्टी अध्यक्ष और अभिनेता से नेता बने विजय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद चेन्नई पुलिस सतर्क हो गई और विजय के नीलांकरई स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उनके घर की निगरानी में चेन्नई पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान भी तैनात हैं।

बम की धमकी को गंभीरता से लेते हुए बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की टीम ने विजय के घर के हर हिस्से की गहन तलाशी ली। हालांकि, अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस धमकी के पीछे कौन है और इसका मकसद क्या था। इस बीच विजय ने करूर रैली में भगदड़ से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। पुलिस ने विजय समर्थकों और आम नागरिकों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

TVK रैली में भगदड़ से 40 की मौत

TVK की रैली में हुई भगदड़ में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार शाम हुई इस भयावह घटना में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 40 हो गई है। वहीं, 60 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें से कम से कम दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद TVK ने इस भगदड़ की CBI या स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग करते हुए मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ में याचिका दाखिल की है। दूसरी ओर, करूर पुलिस ने TVK पदाधिकारियों के खिलाफ लापरवाही समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर जांच में जुट गए हैं। इस हादसे पर करूर के व्यापारियों, दुकानदारों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए स्वेच्छा से अपने संस्थान बंद रखे।

जस्टिस अरुणा जगदीशन ने किया स्थल का निरीक्षण

करूर में हुई भगदड़ में अब तक दस बच्चों की मौत हो चुकी है, जिनमें पांच लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं। इसके अलावा, 17 महिलाओं और 13 पुरुषों की भी इस हादसे में जान चली गई है। तमिलनाडु सरकार द्वारा गठित जांच आयोग की अध्यक्ष जस्टिस अरुणा जगदीशन ने रविवार को करूर अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने घायलों और पीड़ित परिवारों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का भी मुआयना किया और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।

हादसे पर नेताओं और फिल्मी हस्तियों ने जताया शोक

भगदड़ की घटना पर मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, और विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी समेत कई शीर्ष राजनीतिक नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। भाजपा नेताओं में नैनार नागेन्द्रन और के. अन्नामलाई, वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन और पीएमके नेता अंबुमणि रामदास सहित कई नेता अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। फिल्म जगत से रजनीकांत और मक्कल निधि मय्यम (MNM) प्रमुख कमल हासन ने भी हादसे में हुई मौतों पर गहरी संवेदना जताई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Tamil Nadu Assembly Elections: NDA ने के. पलानीस्वामी को घोषित किया CM फेस, जानिए कौन हैं के.पलानीस्वामी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री और तमिलनाडु में बीजेपी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...