back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले तिरुचिरापल्ली पहुंचे PM मोदी, रंगनाथस्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूजा-अर्चना की। आज पूरे दिन प्रधानमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री इस अवधि में विभिन्न महत्वपूर्ण मंदिरों के दर्शन करेंगे। इनमें धनुषकोटि में स्थित कोदंड रामस्वामी मंदिर और श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर प्रमुख हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने साझा की प्रधानमंत्री की तस्वीरें

भारतीय जनता पार्टी ने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर पहुंचने और पूजा-अर्चना करने का फोटो साझा किया है। प्रधानमंत्री श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में कम्ब रामायणम के छंदों का पाठ भी सुनेंगे। इस मंदिर में भगवान विष्णु का लेटा हुआ रूप श्री रंगनाथस्वामी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर करीब 2 बजे रामेश्वरम पहुंचेंगे और श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। वह मंदिर में आयोजित ‘श्री रामायण पारायण’ कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

पूरा कार्यक्रम

कार्यक्रम में 8 अलग-अलग पारंपरिक मंडलियां संस्कृत, अवधी, कश्मीरी, गुरुमुखी, असमिया,बंगाली, मैथिली और गुजराती रामकथाओं (श्रीराम की अयोध्या वापसी के प्रसंग का वर्णन) का पाठ करेंगी। श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर में प्रधानमंत्री भजन संध्या में भी हिस्सा लेंगे। शाम को मंदिर परिसर में भक्ति गीत गाए जाएंगे। प्रधानमंत्री इस समय भगवान राम की भक्ति में डूबे हुए हैं।

21 जनवरी को PM जाएंगे धनुषकोडी

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार 21 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी धनुषकोडी के कोदंड रामास्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। यह मंदिर श्री कोदंड रामस्वामी को समर्पित है। कोदंड राम नाम का अर्थ धनुर्धारी राम है। ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर विभीषण पहली बार भगवान श्रीराम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। कुछ किंवदंतियां यह भी कहती हैं कि यही वह स्थान है, जहां भगवान श्रीराम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था। धनुषकोडी के पास प्रधानमंत्री अरिचल मुनाई भी जाएंगे। अरिचल मुनाई के बारे में कहा जाता है कि यहीं पर राम सेतु का निर्माण हुआ था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...