back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे मोदी, प्रसारण क्षेत्र में भी देंगे बड़ी सौगात

Tamil Nadu News: पीएम मोदी शुक्रवार (19 जनवरी) को तमिलनाडु आ रहे हैं। वह यहां चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

चेन्नई (तमिलनाडु), (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार (19 जनवरी) को तमिलनाडु आ रहे हैं। वह यहां चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। ऐसा पहली बार है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स दक्षिण भारत में आयोजित किए जा रहे हैं। ये खेल स्पर्धाएं 19 से 31 जनवरी तक तमिलनाडु के चार शहरों चेन्नई, मदुरै, त्रिची और कोयंबटूर में होंगी।

250 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास भी करेंगे

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री, प्रसारण क्षेत्र से जुड़ी करीब 250 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास भी करेंगे। इसमें डीडी पोधिगई को डीडी तमिल के रूप में दोबारा लॉन्च किया जाएगा। साथ ही 8 राज्यों में 12 आकाशवाणी एफएम प्रोजेक्ट और जम्मू एवं कश्मीर में 4 डीडी ट्रांसमीटर भी शुरू होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री 12 राज्यों में 26 नई एफएम ट्रांसमीटर परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम का शुभंकर

पीएमओ के अनुसार खेलों का शुभंकर वीरा मंगई है। आरवेलु नचियार, जिन्हें प्यार से वीरा मंगई कहा जाता है, एक भारतीय रानी थीं जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ युद्ध छेड़ा था। शुभंकर भारतीय महिलाओं की वीरता और भावना का प्रतीक है, जो नारी शक्ति की ताकत का प्रतीक है। खेलों के लोगो में कवि तिरुवल्लुवर की आकृति शामिल है।

5600 से ज्यादा एथलीट लेंगे भाग

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस संस्करण में 5600 से ज्यादा एथलीट भाग लेंगे। ये 15 स्थलों पर 13 दिनों तक चलेगा। इसमें 26 खेल विधाएं, 275 से अधिक स्पर्धाएं और एक डेमो खेल शामिल होगा। ये 26 खेल विधाएं फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन जैसे पारंपरिक खेलों और कलरिपयट्टू, गटका, थांग ता, कबड्डी और योगासन जैसे पारंपरिक खेलों का मिश्रण हैं। तमिलनाडु के पारंपरिक खेल सिलंबम को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इतिहास में पहली बार डेमो खेल के रूप में पेश किया जा रहा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा चुनाव में BJP-कांग्रेस की बल्ले-बल्ले या उल्टा पड़ेगा दांव? 37 सीटों का बड़ा हिसाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। 26 फरवरी से...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...