नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में चल 45 घंटे की ध्यान साधना का कार्यक्रम आज अंतिम दिन समाप्त हो गई है। पीएम मोदी ने आज शनिवार को सूर्योदय के दौरान ‘सूर्य अर्घ्य’ देने के बाद अपने ध्यान के दूसरे और अंतिम दिन की शुरुआत की थी। इसके बाद पीएम ने दोपहर 1.30 बजे अपना ध्यान समाप्त किया।
पीएम ने कवि तिरुवल्लर को किया नमन
कन्याकुमारी से पीएम मोदी ध्यान साधना पूरी करने के बाद यहां पर स्थित कवि तिरुवल्लर को नमन किया। आपको बता दें कि आज सुबह सूर्योदय के समय ‘सूर्य अर्घ्य’ के साथ पीएम मोदी ने अपने तीसरे और अंतिम दिन की ध्यान साधना शुरू की थी, जिसके दोपहर को समाप्त किया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। साथ में पीएम मोदी ने माला जाप कर मंडपम के चारों ओर परिक्रमा की।
30 मई की शाम को विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे थे पीएम
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 30 मई की शाम को विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान साधना शुरूआत की थी। शेड्यूल के मुताबिक पीएम मोदी ने पिछले 45 घंटे से ध्यान साधना के लिए अन्न का त्याग किया था। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केवल तरल आहार ग्रहण किया। ध्यान के दौरान पीएम मोदी कक्ष से बाहर नहीं निकले और मौन रहे। आपको बता दें कि यह स्मारक स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि के देने के लिए बनाया गया है, यह समुद्र के बीच में स्थित है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




