back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चेन्नई में 30 मिनट के लिए करोड़पति बना कैब ड्राइवर, खाते में पहुंचे 9000 करोड़ रुपये, जानिए फिर क्या हुआ?

चेन्नई के कैब टैक्सी ड्राइवर के बैंक खाते में बैंक की गलती से 30 मिनट के लिए नौ हजार करोड़ रूपये जमा हो गए , फिर क्या हुआ पढ़े पूरी खबर.....

चेन्नई, (हि.स.)। बैंक की गलती से एक चेन्नई के कैब टैक्सी ड्राइवर के बैंक खाते में नौ हजार करोड़ रुपये जमा हो गए, लेकिन 30 मिनट बाद बैंक ने अपनी गलती सुधार ली और उसके खाते से पूरी राशि वापस ले ली। इससे पहले कैब ड्राइवर ने इस राशि में से 21 हजार रुपये अपने दोस्त को ट्रांसफर कर लिए थे। बैंक ने वह 21 हजार रुपये वापस लेने से मना कर दिया और ड्राइवर को लोन देने का ऑफर भी दिया।

चेन्नई स्थित नेक्करपट्टी गांव के मूल निवासी राजकुमार कैब ड्राइवर है। कैब ड्राइवर के मोबाइल फोन पर 19 सितंबर को उसके तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक खाते में नौ हजार करोड़ रुपये जमा होने के मैसेज मिला। वह इतनी बड़ी धनराशि जमा होने का मैसेज पढ़ते ही घबरा गया। परेशान कैब ड्राइवर ने इस बारे में अपने एक दोस्त को बताया। कैब ड्राइवर ने सपना सा लग रही इस बात की सच्चाई जांचने के लिए अपने दोस्त के बैंक खाते में 21 हजार रुपये ट्रांसफर करके देखा। यह रुपये उसके दोस्त के बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए। लेकिन लगभग 30 मिनट उसकी खुशी काफूर हो गई। उसके बैंक खाते से पूरी राशि निकल ली गई।

कैब ड्राइवर ने अगले दिन बैंक अधिकारियों से संपर्क किया, तब पता चला कि बैंक की गलती से उसके खाते में रुपया ट्रांसफर कर दिया था। इसी बीच एक अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की उसे धमकी दी, तो कैब ड्राइवर अपने वकील के साथ बैंक पहुंच गए। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बैंक ने खाताधारक राजकुमार को निकाले गए 21 हजार रुपये वापस करने से मना कर दिया। साथ बैंक ने कैब ड्राइवर को कार के लिए लोन देने का ऑफर भी दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

ओला, उबर और रैपिडो ड्राइवर्स की देशव्यापी हड़ताल 7 फरवरी को, जानिए क्‍या है मांगे?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ओला, उबर और रैपिडो जैसी ऐप आधारित कैब सर्विसेज के ड्राइवर्स ने 7 फरवरी 2026 को देशभर में...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵