back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस राज्य में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती, 28 मार्च 2024 से इस तरह करें आवेदन

Assistant Professor Recruitment: अगर आप भी शिक्षा के क्षेत्र में तैयारी कर रहे हैं और उसके लिए जरुरी सभी योग्यता रखते हैं तो आप भी तमिलनाडु टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड की इन भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप भी शिक्षा के क्षेत्र में तैयारी कर रहे हैं और उसके लिए जरुरी सभी योग्यता रखते हैं तो आप भी तमिलनाडु टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN TRB) के असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने 4000 पदों के लिए वैकेंसी निकाली हुई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले सभी कैंडिडेट्स को बोर्ड के नोटिफिकेशन को जरुरी पढ़ना चाहिए और उसके शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित सभी शर्तो को जानना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो नियमों का पालन न कर पाने के कारण आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए फॉर्म को भरने से पहले सारे नियम और योग्यता को जान लें।

बोर्ड ने उम्मीदवारों को इन पदों में आवेदन करने के लिए पूरे एक महीने का समय दिया है

इन पदों के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट https://trb.tn.gov.in पर जारी की गई है। इसके अनुसार उम्मीदवार 28 मार्च, 2024 से इन पदों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, 2024 तक होगी। बोर्ड ने उम्मीदवारों को इन पदों में आवेदन करने के लिए पूरे एक महीने का समय दिया है। सभी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पुनः सूचित किया जाता है कि आवेदन करने से पहले बोर्ड का नोटिफिकेशन पढ़ लें।

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें

जारी की गई सूचना के मुताबिक, 4000 पदों में बैकलॉग वैकेंसी 72, शार्टफॉल वैकेंसी के तहत 04 खाली पोस्ट पर नियुक्ति होनी है। इसके अनुसार वर्तमान रिक्तियां 3921 पदों पर भर्ती की जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 57 वर्ष से कम होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

तमिलनाडु असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए इस तरह से करें आवेदन

  • इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://www.trb.tn.gov.in पर विजिट करना होगा

  • इसके बाद होम पेज पर TRB Assistant Professor Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • इसके बाद आपको आवश्यक विवरण वेबसाइट के अनुसार देना होगा

  • इसके बाद आवेदन पात्र सबमिट करें

  • मांगे गए दस्तावेज जमा करें

  • इसके बाद प्रिंटआउट निकाल लें और भविष्य के संदर्भ के लिए संभाल लें

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Tamil Nadu Assembly Election 2026: कौन किसके साथ जाएगा? तमिलनाडु में चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, जानिए पूरा सियासी खेला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य में अलग-अलग पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵