तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, हादसे में 8 लोगों की मौत, 2 घायल, बचाव कार्य जारी

Firecracker factory: देश में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना आम हो गई है। इसके कारण कितने ही लोगों की जान चली जाती है।
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया है। जिसमे 5 महिलाओं समेत 8 लोगों की विस्फोट स्थल में ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 2 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। देश में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना आम हो गई है। इसके कारण कितने ही लोगों की जान चली जाती है।

बचाव कार्य जारी है

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तमिलनाडु के विरुधुनगर के शिवकाशी के सेंगमालापट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ है। फैक्ट्री में मौजूद विस्फोटक में आग भड़कने के कारण ब्लास्ट इतना खतरनाक था कि उसके धुएं का गुबार करीब एक किलोमीटर तक फैल गया। धमाका इतना तेज था कि दूर दूर तक मौजूद लोग डर के मारे कांप गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी है और बचाव कार्य जारी है। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

उसमे से एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है

जानकारी के अनुसार घायलों में से एक व्यक्ति की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। साथ ही पुलिस ने अपना बचाव कार्य को जारी रखा हुआ है। तमिलनाडु के विरुधुनगर के शिवकाशी के सेंगमालापट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में दोपहर के वक्त यह भयंकर विस्फोट हुआ है। उस समय वहां 10 मजदूर कार्यरत थे। जो इस हादसे की चपेट में आ गए। यह विस्फोट इतना खतरनाक था कि वहां काम कर रहे मजदूरों को भागने का मौका ही नहीं मिल पाया और आग की चपेट में आ गए। जिसमे 5 महिलाओं समेत 8 मजदूरों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। उसमे से एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

इस घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in