सोनारी में नालों सफाई और पुनर्निर्माण को लेकर लोगों में रोष

चराईदेव जिला मुख्यालय शहर सोनारी कस्बे में पौरसभा की ढुलमुल कार्रवाई की मार से आम लोग बेहद परेशान हैं।
(सांकेतिक तस्वीर)
(सांकेतिक तस्वीर)

चराईदेव। चराईदेव जिला मुख्यालय शहर सोनारी में नगर पालिका के द्वारा नालों की सफाई औऱ पुनर्निर्माण अभियान को लेकर स्थानीय लोगों ने भारी नाराजगी व्यक्त की है। शहर में नालों के पुनर्निर्माण और सफाई को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस और स्थानीय लोगों ने पौरसभा के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चराईदेव जिला मुख्यालय शहर सोनारी कस्बे में पौरसभा की ढुलमुल कार्रवाई की मार से आम लोग बेहद परेशान हैं। सोनारी नगर के नालों की सफाई और पुनर्निर्माण के नाम पर शहर के हाईवे के दोनों ओर नालों की सफाई और पुनर्निर्माण ने तरह-तरह की समस्याएं खड़ी कर दी हैं। सारा कचड़ा सड़क पर बिखरा हुआ है। समय पर सफाई नहीं होने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।

नालियों की सफाई के बाद निकले कचड़े से सड़क एक तरह से अवरूद्ध हो गया है, जिसके चलते राजमार्ग पर काफी जाम लगने लगा है। नतीजतन, दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। पौरसभा द्वारा नालों की अदूरदर्शी सफाई के साथ ही शहर में ट्रैफिक जाम हो रहा है। नालियों में गिरकर लोगों के घायल होने की भी संभावना बढ़ गयी है। सोनारी पौरसभा के इस कदम पर चराइदेव जिला कांग्रेस के साथ ही आम लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in