कोरोना से सिक्किम में पहली  मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
कोरोना से सिक्किम में पहली मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

कोरोना से सिक्किम में पहली मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

गंगटोक, 26 जुलाई (हि.स.)। सिक्किम में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक 73 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने रविवार की सुबह एसटीएनएम अस्पताल में इलाज के दौरान रंगेली निवासी 73 वर्षीय शिक्षक की मौत का उल्लेख करते हुए अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मृतक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय का सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक था। वह उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित था। उन्हें कल सामान्य बीमारी के चलते रंगेली से एसटीएनएम अस्पताल लाया गया था। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने पाया कि वह कोविड पाजिटिव है, जिसके बाद उसे एसटीएनएम अस्पताल की कोविड शाखा में स्थानांतरित कर निगरानी में रखा था। मुख्यमंत्री ने इस दुख की घड़ी में मृतक के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से शांत रहने और दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है। इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा है कि डॉक्टर इस वायरस को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों की सुरक्षा और ऐसी घटना कभी न हो, इसके लिए प्रार्थना करने को कहा है। गौरतलब है कि रविवार सुबह सिक्किम में कोरोना संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सिक्किम में पहली बार किसी व्यक्ति की मृत्यु कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.