back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री तमांग ने पद्मश्री तरुणदीप राई को किया सम्मानित

गंगटोक, 18 मार्च (हि.स.)। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए चुने जाने पर पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित अनुभवी तीरंदाज तरुणदीप राई को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री ने सिक्किम के बेटे तरुणदीप राई के प्रयासों का समर्थन करते हुए पांच लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजगार और आजीविका का एक बड़ा स्रोत होने के अलावा खेल स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। उन्होंने राज्य के युवाओं से कहा कि वे तरुणदीप राई जैसे युवाओं से प्रेरणा लें और सफलता के पथ पर अग्रसर हों। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने मानक आवश्यकता के अनुसार राज्य के सभी जिलों के खेल मैदान का उन्नयन करने की बात कही। उन्होंने संबंधित विभाग को राज्य के सभी स्कूलों में इंटर-हाउस खेल प्रतियोगिता आयोजन करने पर जोर देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर राज्य के खेल एवं युवा मामले विभाग के मंत्री केएन लेप्चा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जेकब खालिंग, तरुणदीप राई की धर्मपत्नी, मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव, संयुक्त सचिव तथा अन्य लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵