गंगटोक, 24 अप्रैल (हि. स.)। सिक्किम में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ रहा है। आज 100 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज कोरोना संक्रमण के 121 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पूर्वी जिले से 97, पश्चिम जिले से 10 और दक्षिण जिले से 14 मामले शामिल हैं। उत्तर जिले से एक भी मामला सामने नहीं आया है। कुल 556 लोगों ने कल कोरोना परीक्षण किया था, जिनमें से 121 की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। राज्य में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 789 तक पहुंच गई है। वहीं, आज 14 लोग ठीक होने के बाद सामान्य जीवन में लौट आए हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 7158 है, जबकि 6069 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब तक 90211 लोगों ने कोरोना परीक्षण किया है, जिसमें 65553 आरटी-पीसीआर, 5805 ट्रूनेट/सीबीनेट और 18853 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल




