सावन का दूसरा दिन सूखा बीता: बादलों से मौसम बना खुशनुमा
सावन का दूसरा दिन सूखा बीता: बादलों से मौसम बना खुशनुमा

सावन का दूसरा दिन सूखा बीता: बादलों से मौसम बना खुशनुमा

जोधपुर, 07 जुलाई (हि.स.)। सावन का दूसरा दिन आज सूख बीत गया। मारवाड़ में कहीं बारिश के समाचार नहीं मिले। हल्के छीेंटे गिरने की खबर आई। बादलों से मौसम खुशनुमा बना रहा। उमस भी बरकरार है। आज दिन का तापमान करीबन 37 डिग्री तक बना रहा। दिन में तेज धूप भी खिलीं। सावन मास शुरू होते ही प्रदेश में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। जोधपुर संभाग में मानसून के प्रवेश करने के 11 दिन बाद वह एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। कल दिन भर छाए बादलों और शाम को हुई बारिश के बाद आज धूप-छांव का खेल चलता रहा। संभाग के कई इलाकों में मौसम विशेषज्ञों ने तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। जोधपुर शहर में आज सवेरे बादलों के छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा। न्यनतम तापमान में गिरावट भी रही। बाद में सूरज निकलने से गर्मी और उमस ने जोर पकड़ लिया। इस बीच बादल आते रहे और सूरज को अपनी आगोश में छुपाते रहे। इस तरह धूप छांव का खेल चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान जोधपुर संभाग के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में मौसम बदल सकता है। कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ छितराई बौछारें गिरने व 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में मानसून की सक्रियता बढ़ रही है। अगले चार पांच दिन में पूरे प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रिय होने का पूर्वानुमान है और कई इलाकों में हल्की तो कहीं भारी बारिश होने के संकेत हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ई्श्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in