शिवालयों में नहीं गूंजे हर हर महादेव के जयघोष: शाम को खुले पठ, भक्तें को प्रवेश नहीं
शिवालयों में नहीं गूंजे हर हर महादेव के जयघोष: शाम को खुले पठ, भक्तें को प्रवेश नहीं

शिवालयों में नहीं गूंजे हर हर महादेव के जयघोष: शाम को खुले पठ, भक्तें को प्रवेश नहीं

जोधपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। सावन के चौथे सोमवार पर भी शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज सुनाई नहीं दी। मंदिरों के पुजारियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक व दुज्धाभिषेक किया। पंचामृत से भी जलाभिषेक किया गया। शाम को कुछ देर के लिए मंदिरों के पठ खुले मगर भक्तों का प्रवेश नहीं के बराबर रहा। मंदिरों पर भी आज कोरोना का साया रहा। यहां शिव मंदिरों व शिवालयों में कोरोना गाइडलाइन के कारण भक्तों को प्रवेश नहीं दिया गया। पुजारियों व उनके परिजनों ने शिव अभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। शहर के प्रमुख अचलनाथ महादेव मंदिर, मंडलनाथ, जूना खेड़ापति मंदिर, सिद्धनाथ, रातानाडा शिवमंदिर सहित अन्य बड़े मंदिरों में पुजारियों ने अपने स्तर पर जलाभिषेक, रूद्राभिषेक व दुग्धाभिषेक के साथ पूजा अर्चना की। शहर के भीतरी इलाके में प्राचीन अचलनाथ मंदिर में आज चौथे सोमवार को आरती व अभिषेक किया गया। रातानाडा कृष्ण मंदिर में भी विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिरों में ना बम-बम भोले गूंजा और न ही हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दी। गाइडलाइन को देखते हुए शहर के अधिकांश शिवालय व शिव मंदिरों के पट बंद रहे लेकिन कुछ मंदिरों को भक्तों के लिए खोला गया। यहां शिव भक्तों ने शिवलिंग पर अभिषेक कर पूजा अर्चना की। वहीं कुछ मंदिरों में पुजारियों ने ही भगवान शिव का अभिषेक किया। कई मंदिरों पर ताले लगे रहे और गेट के बाहर से ही भगवान शिव-पार्वती के दर्शन किए गए। यह पहली बार है जब सावन के सोमवार पर शिव मंदिर व शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के स्वर गुंजायमान नहीं हुए। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in