वाजपेयी जयंती पर जरुरतमंदों को 3 हजार कम्बल वितरित, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने किया वर्चुअल शुभारम्भ
वाजपेयी जयंती पर जरुरतमंदों को 3 हजार कम्बल वितरित, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने किया वर्चुअल शुभारम्भ

वाजपेयी जयंती पर जरुरतमंदों को 3 हजार कम्बल वितरित, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने किया वर्चुअल शुभारम्भ

बीकानेर, 25 दिसम्बर (हि.स.)। अटलजी ने दूरदर्शी नेतृत्व से देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने शुक्रवार को रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम के वर्चुअल शुभारम्भ अवसर पर कही। प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि सर्दी के इस मौसम में कम्बल वितरण करके पूर्व चैयरमेन रांका ने सेवा की मिसाल कायम की है। जरुरतमंदों को जूते व कम्बल वितरण का नेक कार्य करके महावीर रांका ने पार्टी के भावों को जनता के समक्ष पेश किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजेपयी की जयंती पर कम्बल वितरण शुभारम्भ अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह ने कहा कि अटलजी की जयंती पर सुकार्य करना उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। देहात अध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने लॉकडाउन से लेकर आज तक सेवा कार्यों में अग्रणी नजर आए हैं। ऑक्सीजन सिलेण्डर बैंक, जरुरतमंदों को भोजन पैकेट, मटकियां वितरण, सेनेटाइजर-मास्क वितरण सहित अनेक पुण्य कार्य करके भाजपा के सच्चे सिपहासालार की भूमिका निभाई है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in