राजस्थान में भाजपा ने एक हजार किसान चौपालों का आयोजन कर कृषि कानूनों के बारे में किसानों से संवाद किया
राजस्थान में भाजपा ने एक हजार किसान चौपालों का आयोजन कर कृषि कानूनों के बारे में किसानों से संवाद किया

राजस्थान में भाजपा ने एक हजार किसान चौपालों का आयोजन कर कृषि कानूनों के बारे में किसानों से संवाद किया

जयपुर, 25 दिसम्बर (हि.स.)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के सभी जिलों, पंचायत समिति उपखण्ड मुख्यालय एवं मण्डलों तक करीब एक हजार किसान चौपालों का आयोजन कर केन्द्र सरकार के नये कृषि कानूनों के बारें में किसानों से संवाद किया। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संवाद भी सुना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आमेर विधानसभा क्षेत्र के महेशवास में किसान सम्मेलन में भाग लेकर किसानों से संवाद कर मोदी सरकार के कल्याणकारी कृषि सुधार कानून के फायदे बताए। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाइयों का पहली बार 1.5 गुना एमएसपी देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस देश में खेती का बजट जब 2013-14 में कांग्रेस की सरकार थी तो 21 हजार करोड रुपये हुआ करता था और आज खेती का बजट 1.34 लाख करोड रुपए है यह इसीलिए कि हिंदुस्तान का किसान समृद्ध बने एवं नवाचार करें। उन्होंने कहा कि इस देश का राजनीतिक इतिहास गवाह है कि कांग्रेस पार्टी को सबसे अधिक देश में 50 सालों से अधिक शासन करने का मौका मिला, जब उनको किसानों से इतनी हमदर्दी थी तो वह सब योजनाएं क्यों लागू नहीं की जो पहले अटल जी ने और अब प्रधानमंत्री मोदी ने लागू की है। डॉ. पूनियां ने कहा कि 2019 में कांग्रेस के घोषणा पत्र में मंडियों की समाप्ति की बात की गई थी और काॅन्ट्रैक्ट फार्मिंग भी हरियाणा और पंजाब में इनकी सरकारों द्वारा शुरू की गई थी और आज भी होती है। देश-प्रदेश के अनेक हिस्सों में कृषि के नवाचार से किसान फायदा लेते हैं, तो मुझे लगता है कि तीनों कृषि कानूनों के बारे में भारत के अधिसंख्य किसानों के बीच में किसी तरीके का भ्रम नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश के 9 करोड किसानों के खातों में 18 हजार करोड रुपए की राशि डायरेक्ट ट्रांसफर की है। पीएम किसान सम्मान निधि डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट ट्रांसफर स्कीम है। मोदी सरकार किसानों को पारंपरिक खेती से हटके उसको उन्नत खेती का लाभ मिले इसके लिए बीज से लेकर बाजार तक समुचित एवं सुदृढ़ व्यवस्था वाली योजनाएं संचालित कर रही है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर लगातार किसानों से आंदोलन वापस लेने की अपील कर रहे हैं। मुझे पुरा भरोसा है कि जल्द ही सकारात्मक समाधान निकलेगा। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार मोदी सरकार ने विदेश नीति, रक्षा नीति, नौजवान और किसानों के लिए ऐतिहासिक नीतियां बनाकर दुनियाभर में भारत की सम्मानजनक उपस्थिति दर्ज कराई है, जिससे भारत का स्वाभिमान बढ़ा है। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in