भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने विजयी जिला प्रमुखों और प्रधानों को दी शुभकामनाएंz
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने विजयी जिला प्रमुखों और प्रधानों को दी शुभकामनाएंz

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने विजयी जिला प्रमुखों और प्रधानों को दी शुभकामनाएंz

जयपुर, 10 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने नव निर्वाचित जिला प्रमुख और पंचायत समितियों के प्रधानों को उनकी जीत पर शुभकामनाएं दी है। डॉ. पूनियां ने कहा- “भाजपा के सभी विजयी जिला प्रमुखों एवं प्रधानों को शुभकामनाएं देता हूं, साथ ही धन्यवाद ज्ञापित करता हूं भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं का एवं तमाम जनप्रतिनिधियों का जिनके परिश्रम के बूते पर भाजपा ने यह जीत हासिल की हैl विपक्ष में रहते प्रदेश में भाजपा का अब तक के राजनीतिक इतिहास में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, यह जीत केंद्र की मोदी सरकार की किसानों की समर्थित नीतियों की जीत है, यह जीत राष्ट्रवाद के विचार की जीत है, यह जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत हैl साथ यह पराजय है कांग्रेस सरकार के 2 साल के कुशासन कीl” उल्लेखनीय है कि भाजपा 21 जिला परिषदों में से 13 जिला परिषदों में कामयाब हुई है, वहीं कांग्रेस पार्टी को 5 सीटों पर संतोष करना पड़ा है, 222 पंचायत समितियों में से 100 से अधिक पंचायत समितियों में भाजपा ने जीत दर्ज कराई हैl हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in