भाजपा नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
भाजपा नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

जयपुर, 12 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. पूनियां ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय का प्रतिकार कर शाश्वत सत्य एवं निष्काम कर्म के महत्व की स्थापना की। उन्होंने कहा कि हमें युग पुरूष श्रीकृष्ण के उपदेशों से प्रेरणा लेनी चाहिये। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरूद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। डॉ. पूनियां ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग व कर्म का जो महान संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर डॉ. पूनियां ने प्रदेशवासियों से आहृान करते हुए कहा कि वे भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से प्रेरणा लेकर भाईचारे, साम्प्रदायिक सौहार्द व सामाजिक समरसता को बनाऐ रखने में अपना सक्रिय योगदान दें, ताकि प्रदेश उन्नति व खुशहाली के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, चन्द्रकान्ता मेघवाल, सी.पी. जोशी, डॉ. अलका सिंह गुर्जर, हेमराज मीणा, प्रसन्न मेहता, मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, भजनलाल शर्मा, दीया कुमारी, सुशील कटारा, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल, अशोक सैनी, महेन्द्र यादव, के.के. विश्नोई, श्रवण सिंह बगड़ी, मधु कुमावत, बिजेन्द्र पूनियां, महेन्द्र जाटव, वन्दना नोंगिया, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रदेश कार्यालय मंत्री राघव शर्मा सहित अनेक नेताओं ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in