पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानव दर्शन एवं अंत्योदय की प्रेरणा दी: डॉ. पूनियां
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानव दर्शन एवं अंत्योदय की प्रेरणा दी: डॉ. पूनियां

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानव दर्शन एवं अंत्योदय की प्रेरणा दी: डॉ. पूनियां

जयपुर, 25 सितम्बर (हि.स.)। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पूनियां ने कहा कि, भारत के महापुरुषों की विराट परंपरा में अंत्योदय के प्रेरक और जिन्होंने आजीवन संघर्ष करते हुए अपनी लेखनी और वाणी से गरीब के कल्याण की कामना की, ऐसे जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं कालांतर में अध्यक्ष के नाते जनसंघ का नेतृत्व करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय को 104वीं जयंती पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, महान विचारक, राष्ट्रभक्त, भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष हमारे प्रेरणास्त्रोत आदरणीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि वंदन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने देश में गरीब, किसान, मजदूर एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर एकात्म मानव दर्शन एवं अंत्योदय की जो प्रेरणा दी, वह हमेशा हमारा पथ-प्रदर्शन करती रहेगी। स्वतंत्रता तभी सार्थक होती है, जब वह हमारी संस्कृति की अभिव्यक्ति का साधन बन जाए। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in