चिकित्सा मंत्री ने किया आरयूएचएस अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा, मरीजों से जानी कुशलक्षेम
चिकित्सा मंत्री ने किया आरयूएचएस अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा, मरीजों से जानी कुशलक्षेम

चिकित्सा मंत्री ने किया आरयूएचएस अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा, मरीजों से जानी कुशलक्षेम

जयपुर, 24 नवम्बर (हि.स.)। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने मंगलवार को आरयूएचएस अस्पताल के परिसर में स्थित विभिन्न वार्डों का दौरा किया और मरीजों से कुशल क्षेम पूछी और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। डॉ. शर्मा स्वयं पॉजिटिव और अस्पताल में एडमिट होने के बावजूद लगातार अस्पताल से जुड़ी सेवाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमितों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। चिकित्सा मंत्री ने दूसरी और तीसरी मंजिल पर बनाए जा रहे नए 70 आईसीयू बैड का भी अवलोकन किया। वर्तमान में आरयूएचएस अस्पताल में 135 आईसीयू बैड हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही अस्पताल को 70 और नए बैड मिल जाएंगे और आईसीयू बैडेड की संख्या 205 हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में वर्तमान में 1200 ऑक्सीजन बैड हैं और कोरोना संक्रमितों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ शर्मा ने आरयूएचएस में कोविद दे केयर सेंटर का अवलोकन किया और वहां उपचार ले रहे मरीजो से बातचीत कर उनसे उपचार के बारे में जानकारी ली। सभी मरीजो ने उपचार व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने ऑक्सीजन प्लान्ट का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल सुधीर भंडारी, आरयूएचएच के अधीक्षक अजीत सिंह सहित कई चिकित्सक और अधिकारीगण उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in