गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण
गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण

गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण

बांसवाड़ा 15 दिसम्बर ( हि.स.)। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय जनजाति क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा इस कारण राज्य सरकार भी अधिक से सहयोग करने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र के छात्र आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर आगे बढ़े इसके लिए बांसवाड़ा इंजीनियरिंग कॉलेज में आईटी लाईब्रेरी खोली जा रही है। यह बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार शाम को गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के महर्षि वाल्मीकि भवन, परीक्षा एवं शोध अनुभाग के लोकार्पण समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग, टीएडी मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया, विधायक महेन्द्रजीत मालवीया, नगर परिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने भी संबोधित किया। समारोह में कुलपति प्रो.आई वी त्रिवेदी ने विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी देते हुए आने वाले समय में प्रारंभ होने वाले पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। आभार कुलसचिव गोविंद सिंह देवड़ा ने व्यक्त किया। हिंदुस्तान समाचार/सुभाष/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in