उमस ने किया बेहाल सप्ताहांत तक बारिश की संभावना
उमस ने किया बेहाल सप्ताहांत तक बारिश की संभावना

उमस ने किया बेहाल सप्ताहांत तक बारिश की संभावना

जोधपुर, 12 जुलाई (हि.स.)। शहर में रविवार को दिनभर बादल छाए लेकिन बरसे नहीं। बादलों की आवाजाही से पारा नहीं बढ़ पाया, हालांकि उमस व गर्मी बरकरार थी। सप्ताह के अंत तक मानसून फिर से सक्रिय होने की संभावना जताई जाती है। शहर में आज दिन भर बादलों की आवाजाही भी बनी रही। आज सुबह से शाम तक बादलों की आवाजाही थी लेकिन अरब सागर की तरफ से नमी मिलना बंद होने से बारिश की संभावना नहीं बनी। न्यूनतम पारा स्थिरता के साथ 28.4 डिग्री रहा। दिन निकलने के साथ बादलों की आवाजाही जारी रही। धूप कम निकलने से पारा नहीं बढ़ पाया, पर उमस व गर्मी का असर था। अधिकतम पारा करीब डेढ़ डिग्री गिरावट के साथ 38 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून टर्फ लाइन हिमाचल की तरफ शिफ्ट हो गई। इससे बारिश की संभावनाएं कम हो गई हैं। अगले दो दिनों में टर्फ लाइन की स्थिति बदलेगी तथा इसके बाद ही अच्छी बारिश की संभावना बनेगी। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में कमजोर हुआ मानसून 14 जुलाई से फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। किसानों की बढ़ी चिंता: मानसूनी बारिश नहीं होने से अब किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। बुवाई हो चुकी फसलों को मानसूनी पानी का इंतजार है। सावन का आज सातवां दिन बीत गया। मगर वह भी सूखा ही निकला है। खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए बारिश का इंतजार किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in