youths-get-ample-opportunities---upmahapour
youths-get-ample-opportunities---upmahapour

युवाओं को मिले पर्याप्त अवसर - उपमहापौर

अजमेर, 13 मार्च(हि.स.)। नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा राष्ट्र निर्माण में युवाओं कि भूमिका पर पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश के समग्र विकास में युवाओं को जागरूक कर निरन्तर रूप से सक्रिय करना हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के उपमहापौर नीरज जैन ने महात्मा गाँधी, सरदार पटेल आदि महापुरुषों कि जीवनियों से उदाहरण देकर प्रेरित किया। इन महापुरुषों की तरह राष्ट्र एवं विकास के लिए अपना योगदान देना चाहिए। आज का युवा राष्ट्र के कल की स्थिति को आकार देने जा रहा है। युवाओं को पर्याप्त अवसर देकर उनकी शक्ति और क्षमताओं का उपयोग किया जाना चाहिए। हमें युवाओं को सशक्त बनाना हैं क्योंकि उनके सामने विभिन्न चुनौतियां होती हैं। राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर अवस्थी ने भारत के इतिहास एवं स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग और सर्मपण को याद दिलाया। आज का युवा ही देश को सही दिशा दे सकता है। प्रत्येक देश की सफलता का आधार उसकी युवा पीढी और उनकी उपलब्धियां होती हैं। राष्ट्र का विकास युवाओं के सर्वांगीण विकास में ही निहित है। जिला युवा अधिकारी शरद त्रिपाठी ने बताया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वें जयंती वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में पूरा राष्ट्र में आयोजन किया जा रहा है। युवा राष्ट्र का संरचनात्मक और कार्यात्मक ढांचा है। शब्द निर्माण में युवाओं का विशेष योगदान है। युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। इससे युवा राष्ट्र के लिए स्वयं को समर्पित करने के लिए तत्पर रहेंगे। स्वच्छ भारत मिशन के राज्य संन्दर्भ व्यक्ति आनन्द शर्मा ने सभी युवाओं को आहवान किया की विभिन्न क्षेत्रों में सफलता पाने के लिए उन्हें एक सकारात्मक दिशा में कदम बढाना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in