back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Tribal Day 2023: मानगढ़ धाम में राहुल बोले- BJP आपको वनवासी कहती है, वे चाहते हैं आप जंगल में ही रहो

World Tribal Day 2023: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आदिवासी समाज को भी अपने सपने पूरा करने का हक है।

उदयपुर, हि.स.। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आदिवासी समाज को भी अपने सपने पूरा करने का हक है। कांग्रेस की सरकार आदिवासियों के हित में सोचने वाली सरकार है। राहुल ने खुद को उनका सिपाही बताते हुए कहा कि आज जब चाहें मुझे तलब कर अपनी समस्या बता सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में किया गया।

आज के मॉडर्न समाज को आदिवासियों से जिंदगी जीना सीखना चाहिए

राहुल ने अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र कर कहा कि उन्होंने समझाया था कि आदिवासी हिंदुस्तान के पहले निवासी हैं और यह सारी जमीन आदिवासियों की थी। वे कहती थीं कि आज के मॉडर्न समाज को आदिवासियों से जिंदगी जीना सीखना चाहिए। जल-जंगल-जमीन से कैसा रिश्ता होना चाहिए, यह उनसे सीखना चाहिए। आजादी की लड़ाई में आदिवासियों के योगदान का जिक्र कर राहुल ने भाजपा पर निशाना साधा।

भाजपा आदिवासियों से जमीन लेकर देती है अडानी को

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों के लिए नया शब्द गढ़ा है। भाजपा उन्हें वनवासी कहती है। वनवासी का मतलब है जंगल में रहने वाले, भाजपा चाहती है कि आप जंगल में ही रहो। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासियों से जमीन लेकर अडानी को दे देती है। यह आदिवासी समाज का अपमान है। यह देश का अपमान है। कांग्रेस आपको आदिवासी कहती है। यह पूरा देश आपका है। आप जो चाहें वह करें, जहां चाहें वहां करें और उसमें सफलता प्राप्त करें। कांग्रेस आदिवासी समाज को अवसर देना चाहती है।

तीन-चार महीने से मणिपुर जल रहा

राहुल गांधी लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेने के बाद इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए थे। संसद में अपने भाषण का जिक्र कर राहुल ने कहा कि भाजपा ने हिंदुस्तान की आवाज को दबाया है। तीन-चार महीने से मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री चुप हैं। ऐसा लग रहा है कि मणिपुर देश का भाग ही नहीं है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि मणिपुर में आग जलती रहनी चाहिए। उन्होंने राजस्थान सरकार की चिरंजीवी, कालीबाई स्कूटी योजना आदि का जिक्र कर कहा कि राजस्थान सरकार ने श्रेष्ठ कार्य करके दिखाया है। उन्होंने अपनी पदयात्रा का जिक्र कर कहा कि उन्होंने तब भी कहा था और अब भी कहते हैं, नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...