back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर सेवा कार्य करें स्काउट-गाइड – राज्यपाल

जयपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेश के स्काउट-गाइड संगठन द्वारा कोविड काल में जन सेवा एवं कोरोना से बचाव के लिए किए जाने वाले उत्कृष्ट कार्यों के लिए चल बैजंती शील्ड प्रदान किए जाने की घोषणा की है। राज्यपाल मिश्र ने गुरुवार को यहां राजभवन में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की समीक्षा बैठक को ऑनलाइन सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की। स्काउट-गाइड द्वारा कोरोना रोकथाम के लिए जन चेतना, सेवा कार्य, जन सहयोग से कोविड नियंत्रण हेतु उल्लेखनीय कार्यों के लिए स्काउट-गाइड मंडल को यह चल वैजंती शील्ड प्रदान की जाएगी। यह शील्ड अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा व उदयपुर मण्डल स्थित जिलों की पांच हजार यूनिटों में कार्य करने वाले लगभग 1.50 लाख स्काउट गाइड द्वारा किए जाने वाले उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर दी जाएगी। राज्यपाल मिश्र ने स्काउट-गाइड संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कोरोना महामारी की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कार्य करें। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि स्काउट-गाइड कार्यकर्ता होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों, निर्धन, असहाय, अकेले रह रहे लोगों और वृद्धजनों की भोजन, दवा आदि जरूरतों का ख्याल रखें तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी उठाएं। राज्यपाल मिश्र ने वीसी के माध्यम से जुड़े स्काउट-गाइड पदाधिकारियों से संभागवार संवाद किया तथा उनके द्वारा कोविड-19 महामारी के दौर में किए जा रहे सेवा कार्य और जागरुकता गतिविधियों की जानकारी ली। ऑनलाइन बैठक के दौरान राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड संगठन के चीफ स्टेट कमिश्नर जे.सी. महान्ति ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵