two-students-died-after-drowning-in-mine-filled-water
two-students-died-after-drowning-in-mine-filled-water

खदान में भरे पानी में डूबने से दो छात्रों की मौत

झुंझुनू, 24 मार्च(हि.स.)। राजस्थान के झुंझुनू जिले के चंवरा गांव में बुधवार को दो स्कूली छात्र खदान में भरे पानी में डूब गए। वे स्कूल की जल्दी छुट्टी होने पर खदान में भरे पानी में नहाने चले गए थे। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण और प्रशासन मौके पर पहुंचा। इसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। दोनों बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गयी। उनके शव पानी से बाहर निकाल लिये गये हैं। बच्चों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है।सभी बच्चे सुबह स्कूल गए थे। इस दौरान किसी की मृत्यु होने पर स्कूल की जल्दी छुट्टी कर दी गई। कुछ बच्चों ने घर जाने से पहले चंवरा की खदान में भरे पानी में नहाने का प्लान बना लिया। जैसे ही 14 साल के अब्बास और सचिन पानी में उतरे तो डूबने लगे। इसकी सूचना किनारे खड़े छात्रों ने आसपास क्षेत्रों के ग्रामीणों को दी। गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। थानाधिकारी देवीसिंह ने मौके पर गोताखोरों को बुलवाकर रेसक्यू करवाया। दोनों बच्चों में से अब्बास चंवरा का ही रहने वाला है। वहीं सचिन किढ्वाणा का रहने वाला है। दोनों के परिजन भी घटनास्थ पर मौजूद थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों नें दोनों बच्चों के शवों को रखकर प्रदर्शन कर रहे है। उनकी मांग है कि लीज धारकों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया जाये। हिन्दुस्थान समाचार / रमेश सर्राफ / ईश्वर

Related Stories

No stories found.