अजमेर 27 जून (हि.स.)। वन्दे मातरम गीत के रचयिता बंकिम चन्द्र चटटोपाध्याय की जयंती के अवसर पर अजयमेरू सेवा समिति और प्रथम प्रकाश संस्था के पदाधिकारियों ने उनको नमन किया है। अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी और सचिव तरूण वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि बंकेम न्द्र चटर्जी महान कवि, लेखक और पत्रकार थे, उन्होने भारत को वन्दे मातरम गीत संस्कृत में लिखकर महान कार्य किया। अजयमेरू सेवा समिति के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि हमें हमारे देश के महापुरूषों वीरों, और शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी को उनके बताये मार्ग पर चलने की सीख देनी चाहिये। अजयमेरू सेवा समिति, हरि ओम काॅलोनी विकास समिति,जन सेवा समिति अजमेर के पदाधिकारियों द्वारा बंकिम चन्द्र चटर्जी के जयंती के अवसर पर सबको शुभकामनाएं प्रदान की है। अध्यक्ष किशोर विधानी,,प्रथम प्रकाश संसथा के अध्यक्ष लोकेश मिश्रा और अजयमेरू जिला फोटोग्राफर्स संस्था के महासचिव नितिन सिंह, सागर मीणा, उपाध्यक्ष अशोक बुन्देल, विनोद बागोरिया, देवेन्द्र कुमार देवा तथा अन्य शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर





