back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान में दो महीने बाद बुधवार से सैलानियों के लिए दोबारा खुलेंगे टूरिस्ट स्पॉट

जयपुर, 15 जून (हि.स.)। राजस्थान में कोरोना महामारी के संक्रमण में बढ़ोतरी के बाद 16 अप्रैल से बंद किए गए टूरिस्ट स्पॉट बुधवार से दोबारा सैलानियों के लिए खुल जाएंगे। राज्य में कोरोना के केस कम होने के बाद निदेशालय पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के तहत ये सभी स्मारक और संग्रहालय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। वीकेंड कर्फ्यू के दिन ये बंद रहेंगे। संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों को कोविड गाइडलाइन की पालना करनी होगी। सरकार के इस निर्णय के बाद दो महीने पश्चात सभी किले, स्मारक आदि जगहों पर पर्यटकों की चहल-कदमी एक बार फिर हो सकेगी। इसके साथ ही इनसे जुड़े लोग जो पिछले दो माह से बेरोजगार बैठे हैं, उनके रोजगार का पहिया फिर चल सकेगा। अकेले जयपुर में नाहरगढ़, जयगढ़, आमेर, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल सहित कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं जहां बड़ी संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटक आते हैं। कोरोना के कारण पिछले डेढ़ साल से यहां विदेशी पर्यटक तो नहीं आ रहे, लेकिन बीच में राज्य व देश के दूसरे राज्यों से पर्यटक जरूर आए थे। कोरोना की दूसरी लहर जब तेजी से देश में फैल रही थी, तब प्रशासन ने प्रदेश में सभी पर्यटन स्थलों को बंद करने के आदेश जारी किए थे। उस समय राजस्थान में रोजाना 5-7 हजार संक्रमित केस आ रहे थे। अब पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ती जा रही है और राज्य में भी इसका असर बहुत कम हो गया है। वर्तमान में पूरे राजस्थान में अब रोजाना कोरोना के 200 से 300 केस आ रहे है। इसे देखते हुए सरकार ने इन्हें फिर से खोलने का फैसला किया है। जयपुर के आमेर महल में सुप्रसिद्ध एलीफेंट सफारी को भी सरकार ने फिर से शुरू करने के अनुमति दी है। दिल्ली रोड कुण्डा के पास स्थित हाथी गांव में 90 से अधिक हाथी है, जिन्हें पालने वाले महावतों के लिए आजीविका चलाना मुश्किल हो रहा था। सरकार के इस फैसले से न केवल इन महावत परिवारों को बल्कि पर्यटन स्थल के आस-पास होटल, ढाबे व अन्य व्यापारियों को भी राहत मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...