back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु नगरपरिषद ने बांटे पत्रक, आमजन को सरकार की गाईड लाईन का पालन करने हेतु किया प्रेरित

डूंगरपुर, 15 मई (हि.स.)। नगर परिषद क्षेत्र में महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े की पालना के तहत जागरूकता पत्रक बाटकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को सार्वजनिक स्थानों पर नगरपरिषद कार्मिकों द्वारा आमजन को कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु जागरूकता पत्रक बांटकर जागरूक किया, वही आमजन को मास्क पहनने हेतु भी प्रेरित करते हुए जन अनुशासन पखवाड़े की पालना, मास्क वितरित कर घरो में रहने हेतु प्रेरित किया। नगरपरिषद आयुक्त नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े की पालना के तहत आमजन को प्रतिदिन जागरूकता पेम्फलेट वितरित किये जा रहे है, वही शहरवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने हेतु प्रतिदिन मास्क वितरण किया जा रहा है और प्रतिबंधित दुकानों पर कार्रवाई करके उन्हें सीज किया जा रहा है। हिंदुस्थान समाचार / संतोष व्यास/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...