back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आए भूकंप के तीन डरावने झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

Earthquake in Jaipur: जयपुर में 16 मिनट के अन्दर एक के बाद एक तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 रही। फिलहाल अभी तक इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को सुबह 4:09 बजे से भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। जयपुर में सुबह 04:09 से 04:25 तक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। लोगों की नींद भूकंप ने खोली, जिसकी वजह से लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। भूकंप के झटके इतने तेज़ थे कि तेज़ कम्पन्न और डम्पर चलने जैसी आवाज़ आई। लोग सोते हुए बेड पर बुरी तरह हिल गए।

भूकंप से जानमाल का कोई नुकसान नही

हालांकि तेज़ झटकों के बावजूद रिक्टर स्केल के पैमाने पर इन झटकों की तीव्रता 4.4 मापी गई। काफी देर तक भूकंप के कारण अफरा-तफरी का माहौल रहा। भूकंप का केंद्र अरावली की पहाड़ियों में बताया गया है। फिलहाल अभी इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। लेकिन नाहरगढ़ की पहाड़ी पर पत्थर दरकने और आवाज़ों के साथ गिरने की सूचनाएं मिलीं है।

कब आए भूकंप के झटके

आपको बता दें राजधानी में भूकंप का पहला झटका 4:09 पर आया, जिसकी रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 थी। दूसरा झटका 4:22 पर आया, जिसकी तीव्रता 3.2 और तीसरा झटका 4:25 पर आया, जो 3.4 तीव्रता का था।

जयपुर और राजस्थान के अन्य जिलों में इससे पहले 21 मार्च और 24 जनवरी को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान भी कंपन के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए थे। सीकर जिले में भी हाल ही भूंकप के झटकों ने डरा दिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...