back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस बार जलेगी वैदिक होली

बांसवाड़ा, 27 मार्च( हि.स.) हर साल होली दहन में लाखों पेड़ों के काटने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए इस वर्ष वागड़वासियों ने वैदिक होलिका दहन करने का निर्णय किया है। इसको देखते हुए स्थानीय गोशाला में गोबर के कण्डो और गो काष्ठ से वैदिक होली तैयार की जा रही है जिससे किसी भी तरह से पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा। गोशाला के सचिव भुवन मुकुंद पंड्या ने बताया कि लोगों की इस भावना को देखते हुए गो शाला में गो माता के गोबर के 100 किलो कण्डो, देशी गो माता का 500 ग्राम घी, हवन सामग्री एक किलो, नवग्रह लकड़ी एक किलो, कपूर, नारियल और सप्त धान से एक वैदिक होली सामग्री किट तैयार किया गया है जो आमजन को न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं गो माता के गोबर से गो काष्ठ भी तैयार किया गया है जिससे लोगो को लकड़ियों की जरूरत नहीं होगी और पर्यावरण भी खराब नहीं होगा। पंड्या ने बताया कि आमजन में वैदिक होली को लेकर बहुत उत्साहित हैं और सैकड़ों जगहों पर इस साल वैदिक होलिका दहन किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुभाष/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Chandra Grahan 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, बढ़ सकती हैं चुनौतियां

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च 2026 का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। 3 मार्च 2026 को साल का पहला...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...