back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan Tourism: राजस्थान की खूबसूरती समेटे हैं, ये पांच खास पर्यटन स्थल, यहां एक बार तो जाना बनता है :

राजस्थान की प्राकृतिक सुंदरता जहां लोगों को अपनी तरफ खींचती है , तो वहीं इसके ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल भी मन को मोह लेते है।

नई दिल्ली रफ्तार न्यूज डेस्क: राजस्थान भारत का एक ऐसा राज्य है,  जो घूमने के लिहाज से सर्वोत्तम माना जाता है। राजस्थान अपने ऐतिहासिक  संस्कृति और विशेष भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से देशी  और विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। पहले इस राज्य को राजाओं की भूमि के रूप में जाना जाता था।  यहां कई शाही राजा महाराजाओं का राज रहा है।  जिनके भव्य महल और राजसी किले आज भी मौजूद हैं।  अपने आकर्षक पर्यटन स्थलों की वजह से राजस्थान दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है । कहते हैं कि राजस्थान में  ऐसा कोई भी जिला नहीं है जो घूमने लायक ना हो।  राजस्थान अपने चारों ओर बेहद ही खूबसूरती और प्रसिद्ध स्थल समेटे हुए हैं।  यहां के महल और किले जितने प्रसिद्ध है। उतने ही  प्रसिद्ध यहां के  रेगिस्तान भी है। अगर आप राजस्थान के सफर में निकल रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर घूमने जाएं।

पुष्कर :

राजस्थान के पुष्कर शहर को भारत के तीर्थ स्थलों का राजा कहा जाता है। अजमेर जिले में स्थित यश शहर कई हिंदू पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है।  यहां की पुष्कर झील , ब्रह्मा मंदिर,  वराह मंदिर , रंगजी मंदिर और मन महल पर्यटकों  के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है।  पर्यटक जब भी राजस्थान के पुष्कर आते हैं तो यहां आना बिल्कुल नहीं भूलते।  पुष्कर में हर साल नवंबर के  महीने में  ऊंट का मेला लगता है । जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। 

बीकानेर :

बीकानेर में एक महल, एक ऐतिहासिक किला और यहां तक की एक ऊंट अनुसंधान केंद्र है। जो देखने में बेहद ही   खूबसूरत और आकर्षक लगता है। कई भारतीय इसे मीठे दांत के स्वर्ग के रूप में भी जानते हैं।  अगर आप खाने शौकीन है तो केसर की कुल्फी,  एक मीठी और आईस्ड मिठाई जो गर्म दोपहर में मिलती है। इसे खाने के बाद आप यहां का स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे।  वहीं बीकानेर अपनी रेगिस्तान सफारी के लिए बहुत प्रसिद्ध है।  इसके साथ ही यहां ऊंट की सवारी भी पर्यटकों का मनमोह लेती है। बीकानेर में जूनागढ़ जिले में  जूनागढ़ किला जिसे 16वीं शताब्दी में बनाया गया था यह  पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। 

लेक पैलेस :

उदयपुर में पिछोला झील के बीच  स्थित लेक पैलेस की गिनती दुनिया के सबसे आकर्षक और सबसे रोमांटिक होटल में होती है।  इस लेक पैलेस में कई मशहूर फिल्मों की  शूटिंग भी हो चुकी है।  जब भी टूरिस्ट उदयपुर आते हैं। तो लेक पैलेस जाना बिल्कुल नहीं भूलते।  यहां की यादों को वह अपने कमरे में समेट कर साथ ले जाते हैं।

माउंट आबू

शायद कोई ही कोई ऐसा पर्यटक होगा जिसने माउंट आबू का नाम नहीं  सुना होगा।  यह  राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। एक ओर जहां यहां की हसीन वादियां पर्यटकों को लुभाती हैं तो वहीं यहां पर्यटक स्थलों की  कोई  इन सभी जगहों का लुप्त उठा सकते है।

जयपुर :

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर अपने शाही किलों,  महलों , प्राचीन इमारतें और आकर्षक होटलों की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध है।  यहां का हवा महल कौन नहीं जानता। जयपुर जाने वाले पर्यटकों की पहली पसंद  होती है हवा महल , जिसे देखने  के बाद वह इसे  अपने कैमरे में कैद कर यहां की यादें समेटकर ले जाते हैं। अगर आप राजस्थान घूमने गए है तो यहां जाना बिल्कुल भी ना भूलें। यहां आपको आमेर फोर्ट नाहरगढ़ फोर्ट , जयगढ़ का किला ,जल महल और सिटी पैलेस जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल मिल जाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

चूरू से निकला किसान एकता ट्रैक्टर मार्च जयपुर की ओर रवाना, हजारों अन्नदाताओं ने दिल्ली की तरफ किया कूच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान की धरती एक बार फिर बड़े किसान आंदोलन की गवाह बन रही है। वर्षों से लंबित फसल बीमा क्लेम, बिजली-पानी...
spot_img

Latest Stories